फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरों के लिए निशुल्क वाहन सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रैन बसेरों के लिए निशुल्क वाहन सेवा शुरू
विज्ञापन

मेरठ। शहरी आजीविका केंद्र गोलाबड़ एवं डूडा द्वारा गरीब व असहाय लोगों को सर्दी में रैन बसेरों तक पहुंचाने के लिए निशुल्क वाहन सेवा शुरू की गई है। बृहस्पतिवार रात आठ बजे घंटाघर से इस सेवा का शुभारंभ नगर आयुक्त मनोज चौहान व डूडा के परियोजना अधिकारी आरपी सिंह ने किया। बताया कि निशुल्क वाहन सेवा शाम सात बजे से लेकर रात दस बजे तक रहेगी। सेवा का संचालन कैंट रेलवे स्टेशन, सिटी स्टेशन, घंटाघर, भैसाली बस अड्डा, बेगमपुल, बच्चापार्क, हापुड़ अड्डा, सोहराबगेट, मेडिकल, मोदीपुरम, पल्लवपुरम, बागपत अड्डा से होगा। हेल्पलाइन नंबर 07252822668, 07055970652 पर कॉल करने पर यह सेवा दी जाएगी। इस मौके पर संतोष कुमार सिंह, मनोज त्रिपाठी, सरजीत सिंह, डॉ. देवेश चंद शर्मा, तस्वीर सिंह, शोभित गुप्ता, आमिल अनवर, मिथुन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें