फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष ने जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीष ने जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन

मेरठ। फाजलपुर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के छात्र मनीष कुमार ने तीसरी इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने भार वर्ग (55-60) में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता भूटान में आयोजित हुई थी। मनीष ने मसूरी (देहरादून) में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप 2017 में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था। अप्रैल 2018 में अमेरिका में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। क्षेत्र के निवासियों और विद्यालय स्टाफ ने मनीष का स्वागत किया। प्रधानाचार्य यशवंत सिंह चौहान ने छात्रों से देश का नाम रोशन करने के लिए एक संकल्प लेने का आह्वान किया। उप प्रधानाचार्य सविता, समस्त शिक्षकों ने मनीष को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें