फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देरी से पहुंचने पर नौचंदी लिंक रद

विज्ञापन
विज्ञापन
देरी के कारण सहारनपुर नहीं गया नौचंदी लिंक
विज्ञापन

मेरठ। संगम और नौचंदी एक्सप्रेस का लेट आना जारी है। बुधवार को नौचंदी एक्सप्रेस के देरी से पहुंचने पर लिंक एक्सप्रेस को रद कर दिया गया। लिंक सहारनपुर नहीं जाने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। संगम एक्सप्रेस भी छह घंटे की देरी से पहुंची। तमाम कोशिशों के बाद भी संगम और नौचंदी एक्सप्रेस राइट टाइम नहीं हो पा रही है। बुधवार को नौचंदी एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से दोपहर करीब सवा दो बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। देरी से आने के चलते इसके लिंक को सिटी स्टेशन पर ही रद कर दिया गया। संगम एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से छह घंटे की देरी से दोपहर करीब एक बजे आई। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि नौचंदी एक्सप्रेस के लेट होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। वहां से आदेश मिलने पर ही लिंक रद कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें