फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर संयुक्त व्यापार मण्डल का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले बुधवार को सैकड़ों पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने समस्याओं के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ये सभी चौ. चरण सिंह पार्क कमिश्नरी पर एकत्र हुए और संगठन अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

संगठन अध्यक्ष ने बताया कि सरकार की उदासीनता के चलते व्यापारी वर्ग विभिन्न समस्याओं से ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि व्यापारी नोटबंदी और जीएसटी से उबर नहीं पाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 30 दिन में उनकी समस्याओं का समाधान एवं मांगें पूरी नहीं की गई तो हजारों व्यापारी कमिश्नरी का घेराव करेंगे। उन्होंने प्रदेश में व्यापारी आयोग की स्थापना किए जाने की जरूरत बताई। वहीं, बिजली की बढ़ी दरें तत्काल वापस लेने पर जोर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की। उन्होंने यहां लगने वाले उद्योगों को सरकार की तरफ से अनुदान दिए जाने की आवश्यकता बताई। उन्हें सस्ती दरों पर जमीन मुहैया कराई जाए। इन सभी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। यहां दीपक मलिक, बुंदू खां अंसारी, कांतिप्रसाद, संजय शर्मा, नीरज कौशिक, निसार अंसारी, अंकित तिवारी, पूजा त्यागी, मनोज शर्मा, विजेन्द्र, पवन भारद्वाज, इरफान सैफी, शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
प्रदेश में व्यापारी आयोग स्थापना की मांग की
फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें