फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में सवा चार लाख बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
4.34 लाख बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंकरखेड़ा पर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उद्घाटन शनिवार को अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. ज्योत्सना वत्स और सीएमओ डॉ. राजकुमार ने किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह का आयोजन 10 जनवरी तक किया जाएगा। इसके तहत नौ माह से पांच वर्ष तक के 4 लाख 34 हजार 922 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। साथ ही बच्चों को नियमित टीकाकरण एवं आयरन सप्लीमेंटेशन की सेवाएं, बच्चों का वजन लेकर अति कुपोषित बच्चों का संदर्भन, जन्म से छह माह तक केवल मां को दूध एवं आयोडीन युक्त नमक आदि केसेवन के लिए परामर्श दिया जाएगा। पहले दिन 78 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी गई। साथ ही सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के प्रचार केलिए ई-रिक्शा रैली का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. विश्वास चौधरी, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. प्रवीण कौशिक, नजमूनिशा, सचिन, बाबूराम, हरपाल, कुमार देवऋषि, बब्बन शुक्ला, राजकुमार शर्मा और मनीष आदि रहे।
विज्ञापन

खास बात
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंकरखेड़ा पर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उद्घाटन हुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें