फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया नगर निकाय चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर छाया नगर निकाय का चुनाव
विज्ञापन

मेरठ।
नगर निकाय चुनाव का प्रचार इन दिनों सोशल मीडिया पर पूरी तरह छाया हुआ है। प्रत्याशी और समर्थक वोट मांगने से लेकर प्रचार तक का लाइव प्रसारण कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पक्ष और विपक्ष के कमेंट के साथ हार जीत के दावे भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया अब चुनाव प्रचार का बड़ा माध्यम बन चुका है। बसपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा के जनसंपर्क को लगातार फेसबुक पर लाइव दिखाया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी कांता कर्दम के प्रचार का भी लाइव प्रसारण के साथ कार्यकर्ता अपने प्रचार के फोटो के साथ वोट देने की अपील करते नजर आ रहे हैं। यही स्थिति व्हाट्सएप पर भी है। राजनीतिक दलों के साथ प्रत्याशियों के समर्थकों ने तमाम ग्रुप बना लिये हैं, जिस पर लगातार चुनाव प्रचार चल रहा है। नगर पालिका और नगर पंचायतों तक के प्रत्याशी और उनके समर्थक इस समय सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं। उधर, फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप पर अपने चहेते प्रत्याशियों के पक्ष में जहां वोट की अपील हो रही है, तो वहीं पर दूसरे प्रत्याशी के समर्थक आलोचना के साथ कमेंट करने से भी नहीं चूक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें