फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ पदाधिकारी स्थापित कराएंगे मेरठ कॉलेज में मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ कॉलेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्र नेताओं द्वारा किए गए चंदे के पैसों से कॉलेज की लाइब्रेरी में मां सरस्वती की नौ फीट ऊंची मूर्ति स्थापित होने जा रही है। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 16 नवंबर को बिहार के राज्यपाल और कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतपाल मलिक इस मूर्ति का अनावरण करेंगे। खास बात यह है कि मूर्ति बनवाने में छात्रों ने कॉलेज और मैनेजमेंट से कोई मदद नहीं ली है। राज्यपाल का कार्यक्रम भी छात्रों ने ही लिया है।
विज्ञापन

16 नवंबर को राज्यपाल के आने की अधिकारिक सूचना कॉलेज को मिल चुकी है। मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम मांगा गया था। छात्रों और मैनेजमेंट की ओर से कार्यक्रम भेजा जा चुका है। जो राज्यपाल की ओर से फाइनल होना है। छात्रसंघ पदाधिकारी और छात्र नेताओं ने अपने पैसे और चंदे की मदद से मां सरस्वती की मूर्ति तैयार कराई है। जिसे केंद्रीय लाइब्रेरी परिसर में स्थापित किया जाएगा।
यह है प्रस्तावित कार्यक्रम
16 नवंबर: 12:30 बजे भौतिक विज्ञान विभाग गेट की ओर से राज्यपाल का प्रवेश होगा। शहीद स्मारक के बाद वह शहीद भगत सिंह और महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सरस्वती की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। ओपन स्टेडियम में सम्मान समारोह होगा। यहीं पर राज्यपाल का संबोधन होगा। मंच पर सात सीट रहेंगी। जिसमें राज्यपाल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कॉलेज मैनेजमेंट के अध्यक्ष डॉ. राम कुमार गुप्ता, सचिव सेठ अरविंद नाथ, प्रिंसिपल डॉ. बी कुमार और छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह होंगे। एक सीट पर नाम तय होना बाकी है। छात्रों की योजना राज्यपाल को बीएनएम हॉस्टल ले जाने की है। पढ़ाई के दौरान वह बीएनएम हॉस्टल के कमरा नंबर एक में रहे थे। छात्र उनको छात्रसंघ कार्यालय भी ले जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- मां सरस्वती की मूर्ति का बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक 16 नवंबर को करेंगे अनावरण
- कॉलेज और मैनेजमेंट से नहीं ली कोई मदद, राज्यपाल का कार्यक्रम भी खुद ही लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें