फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिएट्रिक सर्जरी दिलाएगी मोटापे से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मैक्स सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज मेरठ में मेटाबोलिक और बैरिएट्रिक ओपीडी की शुरुआत कर रहा है। ओपीडी सेवाएं मैक्स मेड सेंटर एस2एस स्क्वायर मॉल में हर माह के दूसरे और चौथे बुधवार को दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच दी जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस की गई, जिसमें मैक्स सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज से डॉ. पंकज कुमार हंस (सलाहकार मेटाबोलिक एव बैरिएट्रिक सर्जरी विभाग) शामिल हुए। उन्होंने बताया कि बैरिएट्रिक सर्जरी के माध्यम से लोग मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने बैरिएट्रिक सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले नवीनतम तकनीक एवं उपकरणों के बारे मे बताया, जिससे सर्जरी में कम से कम रक्त का नुकसान हो। इसमें मरीज को 3 दिन के अंदर अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है और उसको 5 साल तक नियमित देखभाल और खाने पीने का रूटीन अनुसरण करना होता है। अधिकतर मामलों में मरीजों का अतिरिक्त वजन कम हो जाता है और वो उस वजन को कायम रख पाते हैं। उन्होंने बताया कि जिनका वजन सामान्य वजन से 30 से 40 किलो अधिक होता है, उनको उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, हृदय से संबंधित रोग, कोलस्ट्रॉल का बढ़ना जैसी बीमारियां हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें