गायत्री शक्तिपीठ ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व मनाया
मेरठ। कल्याण नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व अत्यंत भव्यता एंव भक्ति भाव से मनाया। प्रात कालीन सत्र में गायत्री महायज्ञ में याजकों ने आहुतियां प्रदान की। अनेक साधकों ने नियमित अग्निहोत्र यज्ञ एवं बलि वैश्व यज्ञ करने का संकल्प लिया। गुरुनानक देव जयंती पर स्मरण कर पुष्प अर्पित किये गये। सांय कालीन सत्र में देव दीपावली मनाई गई। विराट दीपयज्ञ के माध्यम से दीपकों को प्रज्वलित किया गया। प्रसाद स्वरूप सरल हवन विधि पुस्तक एवं बलीविअश्व यज्ञ स्टिकर का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन रूपम मित्तल ने किया।