फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी दो दिन और रहेगा कोहरा, रात का पारा गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। तीन दिन से पड़ रहे कोहरे के बीच शनिवार को भी मौसम बदला हुआ था। कोहरा सुबह जल्दी हट गया और धूप निकल गई। अभी दो दिन तक और कोहरा रहेगा और इसके बाद हवा चलेगी और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

कोहरे की दस्तक के बीच दिन रात का तापमान भी गिर रहा है। सुबह घना कोहरे का असर बना हुआ है। जिस कारण शहरवासियों को भी परेशानी हो रही है। हाईवे पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो रही है। अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को कोहरा थोड़ा कम रहा। अभी हवा की गति कम है, जिस कारण मौसम में प्रदूषण और कोहरे का स्तर बना हुआ है। तेज हवा के चलने से जहां प्रदूषण की मात्रा कम होगी, वहीं कोहरा भी छंट जाएगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 98 व न्यूनतम 46 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी दो दिन तक कोहरा रहेगा, कोहरा थोड़ा हल्का हो सकता है। हवा का रुख पश्चिमी होते ही तेज होगी और कोहरा हटेगा, सर्दी फिर से बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें