फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर रावण में इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रशेखर रावण में इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने चंद्रशेखर उर्फ रावण के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। भीम आर्मी के प्रचार मंत्री टिंकू कपिल ने कहा कि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेेखर आजाद उर्फ रावण से मिलने कई पदाधिकारी जेल में गए थे। चंद्रशेेखर का स्वास्थ्य टाइफाइड बुखार होने की वजह से दस दिन से खराब चल रहा है। हालत में सुधार ना होने पर जेल प्रशासन ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत में कुछ सुधार होने के बाद चंद्रशेेखर को जेल में शिफ्ट कर दिया। मगर उनकी हालत फिर से बिगड़ने लगी है। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने चंद्रशेखर को बेहतर इलाज, जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नोटियाल को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर चंद्रशेखर को कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा और भीम आर्मी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें