कांधला। रविवार को क्षेत्र के गांव भनेड़ा में भारतीय किसान मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक लक्ष्मीचंद के आवास पर हुई। किसान मंच के उपाध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा गेहूं और गन्ने के मूल्य में की गई वृद्धि किसानों के साथ में मजाक है। उन्होंने सभी संगठनों से एक राय होकर किसान हित में लड़ाई लड़ने की अपील की है। मौके पर सुदेशपाल, बाबूराम, जयबीर सिंह, संजीव, महेशवीर, बलबीरा, रामभजन, नकली सिंह आदि लोग मौजूद रहे।