आंगनबाड़ियों ने बनाई मानव श्रंखला
मेरठ। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आंदोलन फिर जोर पकड़ने लगा है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद सैकड़ों महिलाओं ने जुलूस निकालते हुए कमिश्नर कार्यालय के सामने मानव श्रंखला बनाकर रास्ता जाम किया। वहीं कार्यकत्रियों ने जमकर नारेबाजी की और ऐलान किया मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।