बच्चों की आत्मा की शांति के लिए हवन कराया
मेरठ। गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में मारे गए बच्चों की आत्मा की शांति के लिए उप्र व्यापार मंडल ने कमिश्नरी पार्क में हवन कराया। इस दौरान उन्हाेँने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मंडल के सदस्यों ने डीएम को उप्र मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। धीरज गोयल, दिनेश कोरी, तरुण कुमार, तरुण शर्मा, चहन सिंह बालियान, अरविंद पालीवाल, कुलदीप गुप्ता, पंकज गर्ग मौजूद रहे।