प्राचार्य डॉ. कीर्ति दूबे ने किया ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण
मेरठ। मेडिकल कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. कीर्ति दूबे ने सोमवार को ऑक्सीजन प्लांट समेत पूरे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान एसआईसी डॉ. अजीत चौधरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार साथ रहे। डॉ. सचिन ने बताया कि मेडिकल में 1300 लीटर लिक्विड ऑक्सीजन का टैंक आ गया है। इसे चलाने के लिए एनओसी का इंतजार है। इससे बार सिलेंडर भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल का ऑक्सीजन सप्लाई वाली कंपनी से इस तरह कांट्रेक्ट किया गया है, जिसमें अगर छह माह तक भी उसके बिल का भुगतान नहीं किया जाए, तो भी वह सप्लाई करेगा। दरअसल, मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं के संबंध में शासन ने पूरा ब्योरा मांगा है। खासतौर पर ऑक्सीजन की व्यवस्था का।