फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कैंट बोर्ड बना देश का पहला ओडीएफ कैंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ कैंट बोर्ड देश का पहला ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) कैंट बोर्ड बन गया है। मेरठ छावनी के लिए यह एक और तमगा है। चार अगस्त को क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम निरीक्षण करने आई थी। यह काउंसिल सेनीटेशन मंत्रालय के तहत है। टीम की रिपोर्ट के बाद मेरठ कैंट बोर्ड को ओडीएफ प्लेस घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश में यह पहला ओडीएफ प्लेस है जो कि घोषित की गई है। छावनियों में मेरठ छावनी पहली है जो कि ओडीएफ प्लेस बनी है। दूसरी जगहों पर अभी निरीक्षण होगा। उसके बाद रिपोर्ट कार्ड घोषित किया जाएगा। इस क्रम में मेरठ कैंट बोर्ड 34 टॉयलेट और 70 यूरिनल बायो टॉयलेट्स लगाएगा। मेरठ कैंट में आठ वार्ड हैं। छह वार्ड के सदस्यों ने ओडीएफ पर अपनी रिपोर्ट ओके दी थी। ओडीएफ के नियम और शर्त पर मेरठ छावनी खरी उतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें