फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नंगला सबल के 21 व्यापारियों को मिला था कूपन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अलीगढ़ के नंगला सबल गोंडा निवासी व्यापारियों को एक कपड़ा कंपनी ने घूमने के लिए फ्री कूपन दिया था। 21 व्यापारी तीन अलग-अलग किराए की गाड़ी में हरिद्वार के सफर पर निकले थे। आरएसएस के पदाधिकारी धर्मा भाई ने बताया कि मृतक चारों युवा व्यापारी बजरंग दल के कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन

गुरबाल निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह कपड़ा व्यापारी की दुकान पर नौकरी करता है। कपड़ा व्यापारियों को कपड़ा कंपनी टारगेट पूरा करने पर फ्री यात्रा के कूपन देती है। इस बार भी कूपन दिया गया था।
इसके बाद गोंडा के कपड़ा व्यापारियों ने सामूहिक रूप से घूमने की योजना बनाई थी। कुछ व्यापारी दो अलग-अलग गाड़ियों में निकले थे, जबकि वह सभी एक साथ अर्टिगा गाड़ी में सवार होकर हरिद्वार जाने के लिए चले थे। बाद में ओली जाने का भी कार्यक्रम था।
विज्ञापन


मनोज ने बताया कि कपड़ा व्यापारी अंकुर अग्रवाल ने कूपन व खाना, रहने की व्यवस्था की थी। जाते समय हादसा हो गया।
-

ग्रीन को गाड़ी की अगली सीट पर खींच ले गई मौत
मुजफ्फरनगर। कपड़ा व्यापारी बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे गाड़ी में सवार होकर घर से निकले थे। घायल मनोज कुमार ने बताया कि वह गाड़ी में सबसे पीछे बैठा था। ग्रीन भी उसके पास ही बैठा था, लेकिन दस मिनट पहले ही ग्रीन गाड़ी रुकवाकर चालक के बराबर वाली सीट पर बैठ गया। वहीं अगली सीट से बबलू उसके पास पीछे आकर बैठ गया था। हादसे में बबलू को मामूली चोट आई, जबकि ग्रीन की मौत हो गई। घायल मनोज ने बताया कि अचानक गाड़ी आगे चल रहे वाहन से टकराई तो उसकी आंख खुली। वह गाड़ी के अंदर का मंजर देखकर डर गया। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी। गाड़ी में सवार सभी लोगों की बुरी हालत थी। चीख पुकार मची थी।
-
परिवार में इकलौता बेटा था जुगल
मुजफ्फरनगर। मृतक जुगल अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसका एक चार माह का बेटा है। विपिन उर्फ भोला की एक साल पहले शादी हुई थी। वह तीन भाई हैं और वह सबसे छोटा है। राहुल के दो बच्चे हैं। ग्रीन कुमार के दो बेटे हैं।
-

मुकदमा दर्ज कराया
मृतक विपिन उर्फ भोला के भाई यशपाल गुप्ता ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिजन शव लेकर चले गए थे।

-
अस्पताल में फफक पड़ा राजेश
मुजफ्फरनगर। अलीगढ़ गोंडा निवासी चार युवा व्यापारियों की मौत के बारे में बताते हुए पड़ोसी राजेश फफक पड़ा। उसने बताया कि उनके मोहल्ले में बीस घर हैं। इनमें मृतक युवकों के भी घर हैं। सभी पड़ोसी हैं। सभी में भाइयों जैसा प्यार है। चार युवकोंं की मौत की सूचना के बाद से सभी घरों में सुबह चूल्हा नहीं जला।
-
ट्रक में पीछे नहीं थी लाइट

हादसे के बारे में मुकदमा दर्ज कराने वाले यशपाल गुप्ता का कहना है कि जो ट्रक उनके भाई की गाड़ी के आगे चल रहा था, उसमें पीछे लाइट नहीं थी। इस कारण यह हादसा हुआ। ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।



ट्रक चालक की लापरवाही से पहले भी गई जान

हाईवे पर ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा कोई पहली बार नहीं हुआ है। अब से पहले 17 नवंबर 2023 को हाईवे के रामपुर तिराहा कट के पास ट्रक चालक की लापरवाही से दिल्ली निवासी छह युवकों की मौत हो गई थी। इसके अलावा भी कई बार हादसे हुए हैं। सभी हादसाें का कारण आगे जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाना रहा है।

-

हादसे में चार अन्य युवक भी घायल

मुजफ्फरनगर। आगरा के सुनारी गांव निवासी राहुल, पुनीत, नीरज व डब्बू एक कार में सवार होकर आगरा से हरिद्वार जा रहे थे। उनकी कार भी रात के अंधेरे में हाईवे पर एक अन्य कार से टकरा गई। इस हादसे में चोरों युवकों को गंभीर चोट आई है, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इनसेट
पुलिस पहुंची, बामुश्किल निकाले गए शव
हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस पहुंची तो घायल तड़प रहे थे। पुलिस ने किसी तरह गाड़ी से शव निकाले और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें