नागरिक उड्डयन व प्रदेश सरकार ने हवाई पट्टी के तीसरे चरण के विस्तारीकरण की बात कही है। नागरिक उड्डयन विभाग ने नई हवाई पट्टी पर रनवे बनाकर 72 सीटर विमान के उड़ान का दावा किया। सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार का कहना है कि विस्तारीकरण के लिए 206 हेक्टेयर जमीन को चिह्नित किया गया है।
इस जमीन के अभिलेखों में 25-30 किसानों के नाम अभिलेखों में दर्ज है। इस भूमि को किसानों से अधिग्रहण करने के लिए 1176 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है। जिसको जिला प्रशासन ने शासन को भेजा है। वर्तमान सर्किल रेट से चार गुना कीमत का आकलन करके बजट बनाया है। शासन से बजट मिलने के बाद किसानों से जमीन के संबंध में बातचीत का सिलसिला बढ़ाया जाएगा।
हवाई पट्टी के तीसरे चरण में विस्तारीकरण की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासनिक अधिकारियों की किसानों से बातचीत भी हुई है। नागरिक उड्डयन विभाग का जिला प्रशासन सहयोग कर रहा है। - दीपक मीणा, जिलाधिकारी