राष्ट्रीय महिला आयोग से सीएचसी प्रभारी की शिकायत
सरधना। नवाबगढ़ी निवासी आशा साहिस्ता पत्नी यूसुफ ने बुधवार को सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार की शिकायत सीएमओ के साथ एसएसएपी से की। इस संबंध में शिकायती पत्र राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा दिल्ली को भेजकर शिकायत की गई। जिसमें साहिस्ता ने सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार पर कई आरोप लगाए हैं। उधर सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार ने बताया कि साहिस्ता व दूसरी आशा गांव में काम नहीं करती हैं। एएनएम द्वारा दोनों आशाओं के कार्य न करने की शिकायत की गई थी। जिसमें सीसीटीवी फुटेज भी देखी गई थी। उसी के आधार पर दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गा था। जिसके चलते दोनों आशाएं तरह-तरह के आरोप लगा रहीं है।