फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के आदेश पर कालू की हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के आदेश पर कालू की हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मवाना। ग्राम नासरपुर निवासी कालू की मौत के मामले में आखिर मवाना पुलिस ने अधिकारियों के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच सीओ मवाना को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीती 26 अप्रैल को नासरपुर गांव निवासी कालू अपने दोस्त आशु के साथ देर रात कार से गांव लौट रहा था। कार कालू चला रहा था और कूड़ी कमालपुर गांव के समीप नहर पटरी से होते हुए गांव लौट रहा था। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। आशु तो किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन अगले दिन शनिवार को पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कार एवं कालू का शव बरामद कर लिया था। इस मामले में परिजनों ने आशु एवं गांव के ही चार अन्य युवकों पर हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत दम घुटने से आई है। जिस पर पुलिस ने हत्या के आरोपों को खारिज कर दिया था। मवाना पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर परिजनों ने दो बार एसएसपी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। जिस पर अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने सीना गांव निवासी आशु, नासरपुर गांव निवासी पप्पू, संदीप, नीटू, अनंत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच सीओ मवाना यूएन मिश्रा को सौंपी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ मवाना इस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें