फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदीनगर की अदिति ने बढ़ाया मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर की अदिति ने बढ़ाया मान
विज्ञापन


मोदीनगर। क्षेत्र की एक बेटी ने प्रतिष्ठित संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास करके अपने अभिभावक के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। आबकारी निरीक्षक की बेटी अदिति सिंहानिया ने प्रथम प्रयास में 282 रैंक हासिल करके गौरव अर्जित किया है। अपने बेटी की उपलब्धि पर परिजनों ने हर्ष प्रकट किया।
अदिति सिंहानिया राजचौपले के निकट परिवार के साथ रहती हैं। अदिति के पिता प्रेमप्रकाश सिंहानिया आबकारी विभाग में निरीक्षक पद पर मुरादाबाद मेें कार्यरत हैं। अदिति की मां मुकेश देवी घर से ही व्यवसाय संचालित करती हैं। शुक्रवार रात को घोषित हुए संघ लोकसेवा आयोग की 2018 की परीक्षा के परिणाम में अदिति ने प्रथम प्रयास में ही 282वीं रैक हासिल की। अदिति के चयन की खबर फैलते की उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। लोग फोन द्वारा व व्यक्तिगत रूप से मिलकर बेटी की कामयाबी पर मुबारकबाद देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदिति के पिता प्रेमप्रकाश ने बताया अदिति ने इंटर तक की शिक्षा मोदीनगर के दयावती इंटर कॉलेज से प्राप्त की। इंटर के बाद 2015 में नोएडा के एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनोलॉजी से आर्किटेक्चर में बीटेक किया। तत्पश्चात अदिति ने परिवार के लोगों की प्रेरणा से संघ लोकसेवा की तैयारी की। इसके लिए अदिति ने दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित एक संस्थान से कोचिंग भी ली है। दिल्ली से मोदीनगर आने-जाने में समय अधिक लगता है, इसलिए अदिति ने गाजियाबाद में रूम लेकर तैयारी शुरू की। मुख्य परीक्षा में अदिति का विषय राजनीति शास्त्र व अंतरराष्ट्रीय राजनीति रहे। परिणाम आने के बाद से अदिति दिल्ली में ही हैं। अदिति के पिता ने बताया कि उनको अपनी बेटी की कामयाबी पर गर्व है। वे चाहतें हैं कि उनकी बेटी की कामयाबी से क्षेत्र की दूसरी बेटियां भी प्रेरणा लें।
गौरतलब है कि अदिति का भाई पराशिव सिंहानिया भी मेधावी है और अभी हाल ही गेट की परीक्षा में 68वीं रैंक प्राप्त कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें