फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने तोड़ा होली पर छुट्टी का प्रतिबंध, रोडवेज व बिजली आपूर्ति धवस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर रोडवेज कर्मियों व बिजली कर्मियों की छुट्टी की गई थी प्रतिबंधित
विज्ञापन

दुल्हैंडी पर बिना बताए गायब हो गए दोनों विभागों के कर्मचारी
बिजली फाल्ट ठीक होने में हुई देरी, बसों का संचालन गड़बड़ाने से यात्रियों को हुई परेशानी


मेरठ। होली त्योहार का आकर्षण हर किसी के सर चढ़कर बोलता है। इससे सरकारी कर्मचारी भी नहीं बच पाते हैं। त्योहार के मद्देनजर छुट्टी पर प्रतिबंध होने के बावजूद रोडवेज और विद्युत विभागकर्मी दो दिन के लिए गायब हो गए। होली और दुल्हैंडी के दिन कर्मचारियों का टोटा होने से रोडवेज बसों का संचालन और बिजली आपूर्ति गड़बड़ा गई। अधिकारियों ने गायब होने वाले कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के बाद इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

होली पर लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था उन रूटों पर की ही थी जहां यात्रियों का सर्वाधिक लोड रहता है साथ ही लोकल रूटों पर बसों के ट्रिप भी बढ़ाए थे। बसों का संचालन सुनिश्चित करने के लिए न केवल बस संचालन और वर्कशॅाप स्टाफ की छुट्टी प्रतिबंधित की गई थी, बल्कि होली अभियान के दौरान ड्यूटी करने वाले कर्मियों को 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से इंसेंटिव योजना भी थी। इसी तरह बिजली विभाग ने भी होली और दुल्हैंडी पर भरपूर बिजली आपूर्ति करने के लिए अनुरक्षण स्टाफ (लाइनमैन) आदि की छुट्टी प्रतिबंधित करते हुए अधिकारियों को भी अलर्ट रहने और सिस्टम की निगरानी के निर्देश दिए गए थे। पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने शहर से लेकर गांव तक रोस्टर अनुसार बिजली देने के लिए दो दिन पहले ही समीक्षा की थी। इस सबसे बावजूद होली पर दोनोें विभागों के 20 से 30 फीसदी कर्मचारी बिना सूचना दिए ड्यूटी से गायब रहे। इससे दोनों विभागों की व्यवस्था को बड़ा झटका लगा। कई रूटों पर बसें नहीं मिलने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा तो वहीं बिजली फाल्ट ठीक करने में देरी हुई। अधीक्षण अभियंता शहर संजीव राणा ने बताया कि बिना उचित कारण ड्यूटी से विरत रहे कर्मचारियों की रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। इन सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं रोडवेज आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि होली अभियान के तहत शत-प्रतिशत बसों को ऑन रोड करने के लिए बस स्टाफ और वर्कशाप कर्मियों की छुट्टी प्रतिबंधित की हुई। होली अभियान 17 मार्च से 24 मार्च तक है। जो भी कर्मचारी ड्यूटी से गायब रहा है उसकी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें