रजवाहा की सफाई नहीं, किसान परेशान
सरधना। सलावा-कपसाड़ रजवाहा की सफाई नहीं होने के कारण पुल चोक हो चुका है। जिस कारण पानी का बहाव हल्का हो गया है। कपसाड़-अटेरना व कुलंजन राजवाहा पुल घास फूंस के कारण चोक हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रजवाहा की साफ-सफाई नहीं होने के कारण पानी का बहाव कम हो गया है। जिस कारण नाली में पानी नहीं पहुंच रहा। सिंचाई में दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम अमित कुमार को मामले से अवगत कराया है।