जाहिदपुर में एचटी लाइन का तार टूटा, बच्चे बचे
खरखौदा। जाहिदपुर में बुधवार को एचटी लाइन का तार टूट गया। जिससे लाइन के नीचे खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। महिलाओं ने विद्युत निगम के खिलाफ हंगामा किया। जाहिदपुर में एजेंसी वाली गली है। जिसके ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही है। लोगों के मुताबिक तार पुराने होने के कारण आए दिन टूटते रहते हैं। लोगों के मुताबिक मोहल्ले के लोग लाइन को सिफ्ट कराने को लेकर कई बार विद्युत निगम अधिकारियों से मांग कर चुके हैं। पर विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। बुधवार को गली में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एचटी लाइन तेज आवाज के साथ टूट गया। तेज आवास से बच्चे मौके से हट गए। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद महिलाओं ने हंगामा कर दिया। लोगों के मुताबिक एचटी लाइन को खंभे के बजाए बल्लियों के सहारे रोका हुआ है। चेतावनी दी जो भी लाइन जोड़ने आएगा मोहल्ले के लोग उसे बंधक बना लेंगे। वहीं जाहिदपुर बिजलीघर जेई नितीश यादव ने बताया कि मामला गंभीर है। लेकिन यह लाइन कॉलोनी बसने से पहले ही यहां से होकर जा रही है। लाइन का पीवीसी में बदलने की तैयारी है। जल्द ही इस बदल दिया जाएगा।