इस साल 72 दिनों में 361 मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि
मेरठ। स्वाइन फ्लू का हमला जारी है। बृहस्पतिवार को आठ नए मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें पांच मेरठ के हैं, तीन हापुड़, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिलों के रहने वाले हैं। इनका मेडिकल और निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
नए मरीजों में टीपीनगर, करीमनगर, शास्त्रीनगर और जागृति विहार आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। मरीजों की उम्र 27 साल से लेकर 60 साल तक है। साल 2018 में मेरठ में 68 मरीज मिले थे और इस साल अब तक 361 मरीज मिल चुके हैं। इनमें मेरठ के 253 मरीज हैं। इन्हें मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचने के लिए लोगों में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में टेमी फ्लू की दवाई हैं, जो और दवाइयां मंगाई गई हैं, वह भी आ गई हैं।