टावर निर्माण कार्य रूकवाए जाने की मांग
मवाना। अलीपुर मोरना में टावर का निर्माण कार्य जारी होने से क्षुब्ध ग्रामीण मंगलवार को तहसील पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए निर्माण कार्य रुकवाएं जाने की मांग की।
अलीपुर मोरना के ग्रामीण रामसिंह, रोहताश, साबे, जोगेंद्र, उमेश, लख्मी चंद, विरेंद्र, महेश, सनोज आदि ने बताया कि उनके गांव के बीचों बीच एक मोबाइल कंपनी टावर का निर्माण करा रही है। पहले से ही गांव में एक टावर लगा होने के कारण बीमारियां गांव में पैर पसार रही है। उन्होंने पूर्व में टावर का निर्माण कार्य रुकवाएं जाने को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा था, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को भी निर्माण कार्य जारी होने से क्षुब्ध ग्रामीण तहसील पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल निर्माण कार्य रुकवाएं जाने की मांग की। तहसीलदार अशोक गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। बिना अनुमति के टावर का निर्माण हो रहा है तो कार्रवाई होगी।