फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी अजित सिंह की दीर्घायु की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी अजित सिंह की दीर्घायु की कामना की
विज्ञापन

मेरठ। मंगलवार को रालोद ने पार्टी सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह का 81वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। बाउंड्री रोड स्थित कैंप कार्यालय पर इकट्ठा हुए पार्टी पदाधिकारियों ने केक काटा और उनकी दीर्घायु की कामना की। नेताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान और जिलाध्यक्ष राहुल देव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बाद किसानों की आवाज उठाने वाले केवल चौधरी अजित सिंह है। प्रवक्ता सुनील रोहटा और प्रदेश महासचिव एनुद्दीन शाह ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ही किसानों का विकास कर सकते हैं। सभी पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव में जीत का तोहफा देने का संकल्प लिया। सोहराब गयास एडवोकेेट के नेतृत्व में कचहरी में भी चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन मनाया गया। पूर्व मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, इंद्रपाल सिंह, राजेंद्र चिकारा, यशवीर सिंह, नरेंद्र खजूरी, कमलजीत गुर्जर, डॉ. अजेंद्र शर्मा, डॉ. सुशील कुमार, सावित्री गौतम, योगेश फौजी, अनीश कुरैशी, बृजपाल सिंह, विनय मल्लापुर, नायब अली एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं कंकरखेड़ा में भी रालोद की प्रदेश महासचिव सावित्री गौतम के नेतृत्व में मंगलवार को रामनगर स्थित उनके आवास पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजीत सिंह का 80वां जन्म दिन हर्षोल्लास से मनाया गया। सावित्री गौतम ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जावेद अहमद, सुरेंद्र खेड़ा, डॉ. सोहनपाल, डॉ. अजित सिंह, प्रताप लोईय्या, सुमित पौहल्ली, अरुण बंसवाल, सोनू जाटव, अरुण राव, मोनू सिंह, रोहित जाटव, राजन जेवरी, गौरव सिद्धार्थ, विक्की जंगेठी, जयदीप, संदीप बंसवाल, दीप्ति सिंह आदि सहित सैकड़ों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें