हर्षोंल्लास व धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
मोदीपुरम। पल्लवपुरम स्थित रॉयल कालेज ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड प्रोफेशनल स्टड़ीज का शनिवार को वार्षिक समारोह हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
मुख्यातिथि बैरी रिचर्डसन चीफ ऐससमेंट ऑफ लंदन एकेडमी व एचआर हेड रितेश मिश्रा हयात रिजेंसी धर्मशाला, एचआर हेड अनिरुद्ध यादव हिल्टन कारपोरेट ग्रुप की उपस्थिति में कालेज के चेयरमैन केपी सिंह ने अपनी नई संस्था रॉयल कालेज की शुरुआत की विधिवत घोषणा की। वहां के एमडी डॉ. सतेंद्र सिंह संधु को अपनी संस्था की संपूर्ण जानकारी दी। रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। चेयरमैन केपी सिंह व रॉयल कालेज नैनीताल के चेयरमैन अनुराग भौंसले ने कालेज के गत 20 वर्षों की उपलब्यिों पर प्रकाश डाला। माजूदीन, सना, अदिति, प्रधानाचार्य अंकुर गुप्ता, प्रबंधक अफसर खान, रजनीश, आशीष, आकृति, लवली, रेखा आदि मौजूद रहे।