फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान भारती में अंतरिम बजट पर चर्चा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञान भारती में अंतरिम बजट पर चर्चा
विज्ञापन

मोदीपुरम। ज्ञान भारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी स्थित परतापुर बाईपास में मंगलवार को अंतरिम बजट पर चर्चा की गई। चर्चा में बीटेक, पॉलीटेक्निक व एमबीए के छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया। बीटेक की वैशाली ने कहा कि अंतरिम बजट प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बीटेक के अंकुर अग्रवाल ने कहा कि बजट के द्वारा सरकार ने किसानों का विशेष ध्यान रखा है। प्रति वर्ष छह हजार रुपये से किसानों को ब्याज एवं कीटनाशक आदि क्रय करने में काफी मदद मिलेगी। वहीं माही ने कहा कि सरकार द्वारा कर योग्य आय सीमा में वृद्धि से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। अब वह अपनी आय का बड़ा हिस्सा बचाकर निवेश कर सकेंगे। पॉलीटेक्निक के अब्दुल कादिर ने बजट को लोक लुभावना बताया। चर्चा के बाद छात्र एवं छात्राओं को संस्थान के चेयरमैन अजित अग्रवाल द्वारा पुरस्कार से नवाजा गया। एमडी अंकित अग्रवाल, ओएसडी एमसी वर्मा, डायरेक्टर डॉ. शुएब अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें