एक कदम पीछे रहीं और टूट गया वर्दी पहनने का सपना
फोटो
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा
इलाहाबाद, फर्रुखाबाद, कानपुर, औरैया के अभ्यर्थियों का भी मेरठ में बनाया सेंटर
मेरठ। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती दौड़ में शामली की रंजना शुक्रवार को एक कदम पीछे रहीं वर्दी पहनने का सपना टूट गया। इस दौरान युवती बिलख पड़ी और अफसरों से गुहार लगाई। इस दौरान अधिकांश लड़की आखिरी मिनट में ही दौड़ में पीछे रहीं और भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गईं।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के लिए मेरठ पुलिस लाइन में शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन और नापतौल के लिए सेंटर बनाया गया है। जबकि दौड़ छठी वाहिनी पीएसी रुड़की रोड के मैदान पर चल रही है। मेरठ जोन के नौ जिले मेरठ, शामली, बागपत, गौतमबुद्घनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के अलावा इलाहाबाद, फर्रुखाबाद, कानपुर, औरैया, इलाहाबाद और वाराणसी के अभ्यर्थियों का भी मेरठ में ही सेंटर बनाया गया है। महिला अभ्यर्थियों के चौथे चरण की मेरिट आने के बाद फिर से नापतौल और दौड़ शुरू हो गई।
सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को 190 महिला अभ्यर्थियों में से 33 अभ्यर्थी ही दौड़ पूरी कर सकीं। बाकि अन्य दौड़ में बाहर हो गई। सात अभ्यर्थियों चक्कर खाकर गिर पड़ी। दौड़ के लिए पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 25 मिनट में 4800 मीटर और महिला अभ्यर्थियों के लिए 14 मिनट में 2400 मीटर की दौड़ पूरी करनी है। एक चक्कर 400 मीटर का बनाया गया है।
नोडल अधिकारी/ संजीव बाजपेई ने बताया कि शुक्रवार को 610 महिला अभ्यर्थियों की नापतौल और शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया गया। लंबाई कम होने के कारण 27 अभ्यर्थी बाहर हो गईं।