लावड़। जमीयत ए उलेमा की कस्बे में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी बांटी गई और 26 जनवरी को जमीयत उलेमा की और से ध्वजारोहण किए जाने का निर्णय किया। इसके अलावा शिया पर्सनल ला बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा आए दिन मदरसों को लेकर दिए जा रहे बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की। वहीं, उनके खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बैठक की अध्यक्षता उलेमा के नगर अध्यक्ष कारी ओसामा इब्राहिम कासमी ने की। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को कस्बे के सभी मदरसों में ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी द्वारा आए दिन मदरसों को बदनाम करने के लिए बयान दिए जा रहे हैं। यह बेहद गलत है, भाजपा सरकार को खुश करने के लिए वसीम रिजवी इस तरह के बयान दे रहे हैं। सरकार की कार्रवाई से बचने के लिए वह इस तरह के बयान दे रहे हैं। जमीयत इस पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है। बैठक में डा. इकबाल मलिक को नगर महासचिव, कारी तैय्यब, मौलाना दिलशाद, मौलाना हुसैन और हाफिज सद्दाम को सचिव और हाफिज सज्जाद और अजमल को आफिस प्रभारी बनाया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष डॉ. आरिफ फैजी, उपाध्यक्ष डॉ. खुशनसीब, महासचिव अब्दुर रहमान खान, हाफिज साईब, हाफिज कामरान, हाफिज मासूम, हाफिज अमान, मौ. आदिल, मौ. साकिर, आदि मौजूद रहे।