फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नवंबर तक मिल शुरू करें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली तक भुगतान नहीं तो जेल जाने को तैयार रहे प्रबंधक: डीएम
विज्ञापन

मेरठ। बचत भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने गन्ना पेराई सत्र शुरू करने और पिछले पेराई सत्र का बकाया भुगतान को लेकर कड़ा रुख दिखाते हुए मिल प्रतिनिधियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने मिल प्रबंधकों को दिवाली तक बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो मिल भुगतान नहीं करेगी उसका प्रबंधन जेल जाने को तैयार रहे। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना किसानों द्वारा विद्युत भुगतान नहीं होने की स्थिति में विद्युत कनेक्शन काटने और एफआईआर की कार्रवाई न हो। उन्होंने मिल प्रबंधकों से चार नवंबर तक हर हाल में मिले शुरू हो। किनौनी शुगर मिल एक नवंबर से पेराई सत्र शुरू कर देगी।
मुख्य विकास अधिकारी आर्यिका अखौरी, अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद्र, उपनिदेशक कृषि सुरेश चौधरी, जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही, एलडीएम अवनीश तांती सहित विद्युत, सिंचाई, पशुपालन कृषि एवं संबंधित विभागीय अधिकारी, किसान प्रतिनिधि गजेंद्र चौधरी, संजय, अनवार अहमद, खेमचंद, सौदान सिंह आदि किसान यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बचत भवन में तालाबंदी की चेतावनी
किसान दिवस पर पहुंचे भाकियू नेताओं ने चार नवंबर तक शुगर मिल नहीं चलने पर बचत भवन पर तालाबंदी की चेतावनी दी है। बैठक में जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, संजय दौरालिया, विकास अहलावत, राहुल समसपुर, सतवीर जंगेठी, राजकुमार करनावल, जवाहर सिंह जिटौली, नेहा, मोनू, रवींद्र दौरालिया, धीरी सिंह, नरेश सिंह, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दिव्यांग मतदाता शिविर कल
ज्वांइट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी मेरठ निशा अनंत ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए 26 अक्तूबर को दिव्यांग मतदाता शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं से कहा कि वह शिविर में भाग लेकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर मतदाता सूची में अपना नाम सम्मलित करा सकते है।


खास बातें:
- किसानों के विद्युत कनेक्शन नहीं काटने और एफआईआर की कार्रवाई नहीं करने के भी दिए निर्देश
- चार नवंबर तक सभी मिलों को पेराई सत्र शुरू करने के आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें