फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहटा रोड निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से मिले कैंट विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा रोड निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से मिले कैंट विधायक
विज्ञापन

मेरठ। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उपमुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण विभाग मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर रोहटा रोड की समस्या बताई। कैंट विधायक ने कहा कि मेरठ-बड़ौत मार्ग (रोहटा रोड) रेलवे फाटक से दिल्ली रोड बाईपास तक पूरी तरह जर्जर अवस्था में है। बारिश में मार्ग पर जलभराव और कीचड़ हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग निर्माण का बजट बनाकर भेज दिया गया है। लेकिन चार माह बीतने के बाद भी अभी तक स्वीकृति न मिलने से काम अटका हुआ है। यह मामला अब समाचार पत्रों में भी सुर्खियां बना हुआ है। इसलिए इस मार्ग के तत्काल निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर काम शुरू कराया जाए। कैंट विधायक ने बताया कि केशव प्रसाद मौर्य ने शीघ्र ही सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें