मेरठ। आनंद अस्पताल में रविवार को स्तनपान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने बच्चों के साथ ही मां के लिए भी स्तनपान के फायदों पर विस्तार से चर्चा की। 7 अगस्त तक मनाए जा रहे विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने कहा कि मां का दूध बच्चों के लिए अमृत है। शुरू के छह माह तक बच्चों को मां का दूध पिलाना चाहिए।