फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

361 फुट लंबी तिरंगा कावड़ को देखने के लिए लगी भीड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

361 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ को देखने के लिए लगी भीड
दौराला। हाईवे से गुजर रहे कांवड़ियो के कारण पूरा हाईवे केसरिया रंग में रंगा हुआ नजर आने लगा है। रविवार को दौराला क्षेत्र से गुजरी 361 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा दिन भर सुंदर-सुंदर झांकियां हाईवे की शोभा को बढ़ाती रही।
विज्ञापन

कई दिनों से हाईवे पर बम-बम भोले और केसरिया रंग ही नजर आ रहा है। रात के समय बड़ी-बड़ी झांकिया रंग बिरंगी लाईटों से सजी धजी चलती है तो लोगों के मन को उत्साह से भर रही है। झाकिंयों के साथ चल रहे बड़े-बड़े डीजे लोगों को रोमांचित कर रहे है। रविवार सुबह से भी बड़ी झाकियां हाईवे से गुजरती रही। सुबह से ही हाईवे पर कावंड को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। रविवार सुबह दौराला हाईवे से गुजर रही फीट की तिरंगा कावंड़ को देखने के लिए भारी भीड़ रही। लोगो ने तिरंगा कांवड के साथ सेल्फी ली। बुलंदशहर के गांव केशोपुर सठला निवासी 35 युवकों की टीम इस कांवड़ को ले जा रही है। कांवड़ ले जा रहे युवकों ने बताया कि वे सभी लोग ये कावंड़ पहली बार लेकर आए है और अगले वर्ष भी यह कावंड़ लेकर आएंगे। इस कावंड़ को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह रहा। हाईवे पर कांवड़ियों की सेवा के लिए बहुत से सेवा शिविर भी लगे हुए है और कावंड़ियों की सेवा कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें