मेरठ। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गंगानगर में बृहस्पतिवार को वन महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि स्कूल के एमडी डीपी सिंह का स्वागत स्काउट सलामी से किया गया। डीपी सिंह एवं प्रधानाचार्या पूनम सिंह ने संयुक्त रूप से स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। बच्चों को ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से अवगत कराते हुए उससे बचने के उपाय बताए। केजी विंग के छात्रों ने गीत के माध्यम से पौधों का महत्व बताया। प्रधानाचार्या ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व वन अधिकारी ललित वर्मा ने इसी विद्यालय में टीक का पौधा लगाया था, जो अब वृक्ष बन गया है। कार्यक्रम का संचालन वीएल दास एवं सुजाता ने किया।