मेरठ। विवादों में घिरी मेनका सिनेमा की बिल्डिंग में बारिश की वजह से दरार आ गई। बिल्डिंग गिरने की आशंका के चलते आसपास रहने वाले तीन परिवारों को तत्काल मकान खाली करने के नोटिस जारी कर प्रशासन को मामले से अवगत करा दिया है।
दो दिन से हो रही बरसात की वजह से सिनेमाघर के पीछे वाली पुरानी बिल्डिंग में गहरी दरार आ गई है। इस वजह से वहां मकानों में रहने वाले तीन परिवारों पर खतरा मंडरा गया है। बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने बताया कि सिनेमा के पीछे की ओर की दीवार काफी पुरानी है। बारिश में इसमें दरार आने से उसके गिरने की भी आशंका है। उसके आसपास तीन मकान दाहिनी तरफ और दो परिवार सामने रहते हैं। ऐसे में दीवार गिरने पर भारी जनहानि होने की आशंका है। एसओ ने एडीएम सिटी को पत्र के माध्यम से मामले की जानकारी देकर क्षतिग्रस्त दीवार हटवाने या ठीक कराने के संबंध में निर्देशित करने का अनुरोध किया है।
आखिर जिम्मेदार कौन
मेरठ। मेनका सिनेमा की बिल्डिंग गिरने से कोई हादसा हो जाए तो उसका कौन जिम्मेदार होगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि इस बिल्डिंग के पिछले हिस्से का ध्वस्तीकरण हुआ है। आगे का हिस्सा बचा हुआ है। जिसके चलते इस बिल्डिंग में दरार आई है। इस बिल्डिंग के गिरने से कोई हानि होती है तो उसका जिम्मेदार बगैर परमीशन लेकर ध्वस्तीकरण करने वालों को बनाया जाएगा।
खास बातें:
पुलिस ने आसपास के तीन परिवारों को मकान खाली करने के नोटिस दिए
सिनेमा हॉल की पिछली तरफ जर्जर दीवार गिरने की आशंका