बागपत। गौरीपुर मोड़ के पास 21 अप्रैल को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर चालक आलम पुत्र हसन मोहम्मद निवासी फिरोजपुर हरियाणा का ट्रक चोरी कर ले गए थे। इस मामले में चालक ने दिल्ली में बिट्टू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । दिल्ली के मायापुरी थाने से बागपत कोतवाली में मुकदमे की विवेचना आई है।