बागपत। जिले में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिला और बच्चों को पांच जुलाई से पोषाहार का वितरण किया जाएगा। सभी बीडीओ ने परियोजना केंद्रों पर जाकर पोषाहार का सत्यापन किया। सीडीओ ने बताया कि सभी जगह पोषाहार भिजवा दिया गया है। पोषाहार वितरण के लिए अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। बीडीओ के दिशा निर्देशन में इसका वितरण किया जाएगा। परियोजना पर तैनात सीडीपीओ महिलाओं को इसके खाने का तरीका और फायदों को बताएगी।