मेरठ। रेल विहार शताब्दीनगर आरडब्लूए की आम सभा कम्यूनिटी हॉल में हुई, जिसमें आम सभा का अध्यक्ष योेगेंद्र त्यागी को चुना गया। कमेटी के मेंबर आरपीएफ कमांडेंट मुकेश त्यागी का मेघालय में चुनाव के दौरान निधन हो गया था। इस पर सभा में शोक प्रगट किया गया। साथ ही उनकी पत्नी को सदस्य मनोनीत किया गया। इस मौके पर कार्यकारिणी कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव राकेश धामा, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार ने अपने विचार रखे।