आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस
मेरठ। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस का आयोजन मंगलवार (आज) को पूरे जनपद में ग्राम स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विकास खंड स्तर पर बड़े कार्यक्रम होंगे, जिसमें सांसद, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष आदि जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी आर्यिका अखौरी ने दी है।
सीडीओ ने बताया कि पंचायत राज संस्थाओं को सुदृढ़ करने एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, ग्रामीण गरीब परिवारों तक पहुंच बढ़ाने, क्रियान्वित कार्यक्रमों पर जनता की प्रतिक्रिया प्राप्त करने, नए प्रयासों को शामिल करने, कृषकों की आय दोगुनी करने, आजीविका के अवसरों को बढ़ाने व स्वच्छता जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर दोबारा ध्यान देने के उद्देश्य से 14 अप्रैल से पांच मई तक जनपद में ग्राम स्वराज अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए जनपद के सभी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा ड्राइंग, पेटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया जाएगा। गांवों में खुली बैठक आयोजित कर विभिन्न महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों जैसे इम्यूनाईजेशन एवं स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक विकास आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ग्राम सभाओें को संबोधित करेंगे, जिसका सीध प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर होगा। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में विशेष व्यवस्था कराई जा रही है।
खास बातें:
प्रधानमंत्री भी करेंगे ग्राम सभाओं को संबोधित