फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने सफाई पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। एसडीएम ने शुक्रवार को पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसडीएम सरधना राकेश कुमार सिंह के पास नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को भी चार्ज है। वे शुक्रवार को पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने गंदगी देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कर्मचारियों से ड्यूटी के प्रति गंभीरता बरतने की हिदायत दी। इतना ही नहीं लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। उन्होंने पालिका कार्यालय का रिकार्ड भी देखा। उन्होंने नगर में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करने, वाटर कूलर चालू कराने और मक्खी, मच्छर से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए कीटनाशक छिड़काव कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें