फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के सद्दाम ने बाडी बिल्डिंग में जीता सिल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सद्दाम ने बॉडी बिल्डिंग में जीता सिल्वर
मेरठ। पुणे में आयोजित 11वीं मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मेरठ के सद्दाम ने 75 किग्रा. भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। यूपी बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी परवेज अख्तर ने बताया भारत में पहली बार प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 650 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 23 से 25 मार्च तक पुणे में आयोजित हुई प्रतियोगिता के बाद मंगलवार को सद्दाम मेरठ लौटे तो सभी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद साकिब, विश्वास राव, महामंत्री विनोद शर्मा, मुमताज नंबरदार, दलीप सिंह, सुहैल फारूखी, शादाब कुरैशी, सतेंद्र, दानिश चौधरी, जीतू, नूर इलाही, संदीप, यश, फरहान सैफी, अमजद आदि मौजूद रहे।

खास बातें:
पुणे में आयोजित हुई 11वीं मिस्टर इंडिया चैंपियनशिप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें