सिटी स्टेशन पर एस्केलेटर हुआ चालू
मेरठ। सिटी स्टेशन पर एक करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया गया एस्केलेटर मंगलवार को चालू कर दिया गया। रेलवे ने करीब एक करोड़ रुपये की लागत से प्लेटफार्म नंबर दो पर एस्केलेटर स्थापित कराया है। लेकिन पिछले छह महीने से इसके चलने और बंद होने का सिलसिला चल रहा है। ऑपरेटर के अभाव में रेलवे इसका निरंतर उपयोग नहीं कर रहा है। अमर उजाला ने सोमवार को इस मामले की खबर को प्रमुखता से छापा था। इससे हरकत में आए रेलवे ने मंगलवार को इसे चालू कर दिया। एस्केलेटर के चालू होने से यात्रियों को राहत मिली है।