फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन लगवाएगा दो निशुल्क चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अमर उजाला फाउंडेशन के ‘स्वस्थ शरीर सुरक्षित जीवन’ के तहत अमर उजाला की ओर से 27 मार्च को खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 28 मार्च को परीक्षितगढ़ की दलित बस्ती मोहल्ला मातावाला में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें सीएमओ कार्यालय और सीएचसी पर तैनात चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे।
विज्ञापन

कैंप में गांवों और मुहल्लों के सैकड़ों मरीज आएंगे। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेगा। खरखौदा सीएचसी पर कैंप का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार करेंगे। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञों के डॉक्टरों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। कैंप में फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग और नाक-कान गला रोग विशेषज्ञ व फार्मासिस्ट आदि रहेंगे। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन की टीम मौजूद रहेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें