फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जो वादा किया वह पूरा किया: अरुण सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने स्थापित किया भयमुक्त वातावरण
विज्ञापन

मेरठ।
भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार के एक साल पूरा होने पर सोमवार को सूरजकुंड के पास एक मंडप में समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा ने जो वादे चुनाव से पूर्व किए थे, उन्हें पूरा कर वह अपने वादों पर खरा उतर रही है। उत्तर प्रदेश में अब जंगलराज समाप्त हो रहा है और भयमुक्त वातावरण बनता जा रहा है।
अरुण सिंह ने कहा कि किसानों की ऋण माफी बड़ा फैसला था, जिसे पहली ही कैबिनेट की बैठक में पारित कर भाजपा ने बता दिया कि वह किसानों की चिंतक है। इसके साथ ही विकास के बड़े प्रोजेक्ट भी यूपी में आ रहे हैं। आज यूपी का समुचित विकास हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जनता के बीच जाएं और प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करें। उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बनने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि सपा और बसपा शासन में उत्तर प्रदेश कई साल पीछे चला गया था। जिसे पटरी पर लाने में थोड़ा वक्त लगेगा। लेकिन सबसे पहली प्राथमिकता जो कानून व्यवस्था की थी, वह आज सबको नजर आ रही है। रैपिड ट्रेन, मेट्रो जैसे प्रोजेक्ट मेरठ में आ रहे हैं। बिजली, पानी, शिक्षा सभी की व्यवस्था सुधर रही है। यूपी बोर्ड परीक्षा जो नकल के लिए बदनाम थी, योगी सरकार ने उस पर ऐसी लगाम कसी कि नकल माफिया नजर नहीं आए।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम से हुआ। जिसे रेणु जोगी, राकेश सिरोही और पूनम गुप्ता द्वारा गाया गया और संचालन वेद पांडे ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, विनोद हरीश, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज, पूर्व महापौर हरिकांत अहलुवालिया, क्षेत्रीय मंत्री संजीव जैन सिक्का, देवेंद्र सिंह, नवीन गुप्ता, जगत सिंह, रविंद्र भड़ाना और बिजेंद्र अग्रवाल ने भी विचार रखे। मौके पर पार्षद ललित नागदेव, नरेंद्र उपाध्याय, विवेक वाजपेयी, राजकुमार मुन्ना, संजय शर्मा, दीपक शर्मा, अखिलेश शास्त्री, कुलदीप वाल्मीकि, डॉ. अंजू वारियर, संजना वत्स रस्तोगी, अनीता पुंडीर, निधि रस्तोगी, गौरव शर्मा, चमन शर्मा, विनय वाल्मीकि, राजू लोधी, विकास मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें