श्रीनाथ जी रेड ने ब्लू को हराया
मेरठ। श्रीनाथ जी एकेडमी के मैदान पर चल रहे फ्रेंडली मैच में श्रीनाथ जी रेड ने श्रीनाथ जी ब्लू को हरा दिया। श्रीनाथ जी रेड ने निर्धारित 20 ओवरों में नो विकेट खोकर 169 बनाए। जिसमें कार्तिक ने 58 व अविनाश ने 36 रन बनाए। ब्लू की ओर से उज्जवल ने चार विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीनाथ जी ब्लू की टीम 14वें ओवर में 80 रन पर आल आउट हो गई। सनी ने 21 व सूरज ने 19 रन बनाए। रेड की ओर से वंश गुप्ता ने 5 व सागर ने तीन विकेट लिये। श्रीनाथ जी के कोच दीपक सिद्घू ने बताया कि शानदार गेंदबाजी के लिये वंश गुप्ता को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस दौरान अभयदीप, रोबिन, राजीव चौधरी, सुशांत राणा, बादल यश, सुमित आदि मौजूद रहे।