सराफा कारोबारियों ने बताई विधायक को समस्या
मेरठ। कैंट क्षेत्र में रविवार को दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर का सराफा कारोबारियों ने स्वागत किया। इस दौरान सराफा कारोबारियों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। विधायक ने व्यापारियों से कहा कि वह पूरी तरह भयमुक्त होकर अपना व्यापार करें। प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और अब व्यापारिक माहौल बनता जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कराने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान राहुल रस्तोगी, शमी सपरा, मनमोहन शर्मा, विमल गुप्ता, आलोक गर्ग, प्रणव बंसल, मनोज सपरा, वरुण सपरा, अजीत रस्तोगी, महेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।