फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट योजना तैयार पर व्यावसायिक भूखंडों पर नहीं किया विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैट योजना तैयार, व्यावसायिक भूखंडों पर नहीं हुआ विचार
विज्ञापन


मेरठ। जागृति विहार विस्तार योजना में फ्लैट योजना विभाग के लिए गले की फांस बन गई है। फ्लैट तो बनाकर बेच दिए, लेकिन व्यावसायिक भूखंडों को आवंटन नहीं किया गया। मामले में संपत्ति विभाग ने निर्माण खंड को व्यावसायिक भूखंडों के जल्द ही रजिस्ट्रेशन कराने को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जागृति विहार विस्तार योजना में 2300 फ्लैट तैयार कराए गए हैं, जिनमें 1300 बिक्री हुई है और 400 की रजिस्ट्री हो चुकी है। लेकिन विभाग यह भूल गया फ्लैट में रहने वालों के लिए रोजमर्रा की जरूरत कहां से पूरी होंगी। जिसके लिए विभाग को फ्लैट योजना के आसपास व्यावसायिक भूखंडों का आवंटन करना चाहिए था। लेकिन भूखंडों का आवंटन करना ही भूल गया। जिसके चलते आवंटियों ने विभाग में शिकायत भी की है। फ्लैट योजना में चार सौ ग्राहक अभी तक रजिस्ट्री करा चुके हैं। लेकिन ग्राहकों के सामने समस्या आ रही कि उन्हें रोजमर्रा का सामान लेने के लिए गढ़ रोड पर जाना पड़ता है। ग्राहकों की शिकायत के बाद संपत्ति अधिकारी नरेश बाबू ने निर्माण खंड को पत्र लिखकर व्यावसायिक भूखंडों के रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है। अधीक्षण अभियंता एसपीएन सिंह ने बताया जल्द ही लेआउट के अनुसार भूखंडों के आवंटन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें