फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमपुल फ्लाई ओवर की लम्बाई बढ़ाने का भी विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बेगमपुल फ्लाई ओवर की लंबाई बढ़ाने का भी विरोध
विज्ञापन

मेरठ। बेगमपुल फ्लाई ओवर के विरोध में व्यापारी नेताओं ने कमिश्नर के साथ बैठक करके फ्लाई ओवर के लिए दुकानों के न तोड़ने की मांग की थी। साथ ही फ्लाई ओवर को सोतीगंज की बजाय जीआईसी के निकट तक करने का प्रस्ताव रखा था। अब फ्लाई ओवर की लंबाई बढ़ाए जाने की मांग पर खूनीपुल व्यापार मंडल संघर्ष समिति विरोध में उतर आई है।
विज्ञापन

खूनी पुल व्यापार मंडल संघर्ष समिति ने खूनीपुल स्थित शिव मंदिर में एक बैठक की। जिसमें अध्यक्ष नीरज तोमर, अरविंद गौतम, निकुंज शर्मा, मनमोहन ढल, नरेश चौधरी आदि ने कहा कि फ्लाई ओवर की लंबाई बढ़ाए जाने का पुरजोर विरोध किया जाएगा। शीघ्र ही वे कमिश्नर से मिलक अपना पक्ष रखेंगे। सोतीगंज से खूनीपुल तक के सभी व्यापारी एकजुट हैं। अगर फ्लाई ओवर की लंबाई बढ़ाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। उधर, बेगमपुल व्यापार संघ ने बैठक करके जहां मेट्रो को मेरठ के लिए एक सौगात बताया वहीं फ्लाई ओवर को औचित्यहीन बताया। साथ ही कहा कि बेगमपुल पर फ्लाई ओवर का विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर अनिल मित्तल, मुकुल सिंहल, रतन सहगल, जनित सहगल, पुनीत शर्मा, रतन खन्ना, राजीव सिंहल, कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें